डिंडोरी मंडल के शक्ति केंद्र डोंगरीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Lormi, डिंडोरी मंडल के शक्ति केंद्र डोंगरीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प के 25 वर्ष तथा विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, संयोजक उत्तम सिंह धुर्वे, सहसंयोजक विनोद यादव, सहित छेदीलाल साहू, लखन नेताम, तुकाराम साहू, अखिलेश जायसवाल, दीनूराम पटेल, पप्पू प्रधान, सदाराम पटेल, भगत राम पटेल, दयाराम साहू, शिवदयाल पोर्ते, वीरेंद्र पोर्ते, तिहारू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





