CG Suicide Case: पूर्व मंत्री के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना ने इलाके में शोक और चर्चा दोनों का माहौल बना दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है, जो पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू (मध्य प्रदेश शासन) के बेटे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना सबसे पहले उनके बड़े भाई भागवत साहू ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जय साहू ने खुद को घर में बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रहे।
CG Crime News: शादी समारोह बना खूनी मैदान, चाकूबाजी में युवक की दर्दनाक मौत
सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर हाल में जय साहू का शव मिला, जिससे पूरे परिवार में मातम पसर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Bharat Mala Scam: गोपाल गांधी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई शहरों में छापेमारी
परिजनों के अनुसार, जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी लगभग दो हफ्ते पहले घर छोड़कर चली गई थी। इस घटना के बाद से वह काफी परेशान और मानसिक रूप से तनाव में थे। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि उनकी पत्नी का संपर्क एक मकान ठेकेदार से हो गया था, जो उनके घर के निर्माण कार्य से जुड़ा था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।






