Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : कार के दरवाजे में बनाया सीक्रेट चेंबर, गांजा तस्करी का हाईटेक प्लान फेल; दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh News : दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को कार के चारों दरवाजों के अंदर बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से क्रेटा कार में गांजा लेकर कुछ लोग महासमुंद और रायपुर होते हुए दुर्ग-भिलाई क्षेत्र पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना कुम्हारी और एसीसीयू-क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

जनदर्शन में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, परिवार संग पहुंचे युवक ने BJP पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

जांच के दौरान रायपुर की ओर से आ रही क्रेटा कार (CG 04 HX 6908) को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में वाहन से गांजे की गंध आने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद कार की बारीकी से जांच की गई। जांच में पता चला कि तस्करों ने कार के चारों दरवाजों के अंदर की खाली जगह को विशेष रूप से गुप्त चेंबर के रूप में तैयार किया था।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 60 प्रशिक्षु SI की पोस्टिंग, शहर के अलग-अलग थानों में शुरू होगा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग; देखें पूरी लिस्ट

इन चेंबरों में गांजा भरकर ऊपर से फाइबर शीट चिपका दी गई थी, ताकि सामान्य जांच में इसकी भनक न लगे। पुलिस ने दरवाजों को खोलकर जांच की, जिसमें 14.5 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.25 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026