गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग, ABMMS ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिलासपुर शाखा द्वारा आज गौ माता राष्ट्र माता अभियान के तहत ABMMS के छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़ियां के नेतृत्व में माननीय कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए इसके लिए एक जागरूकता पत्र दिया गया जिसमें हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को संबोधन किया गया है।
CG Weather Today: 16 दिन से 40 डिग्री की मार झेल रहा छत्तीसगढ़, फिलहाल नहीं मिलेगी लू से राहत
गाय को भारत में ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा दिलाने, पूरे देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए कानून बनाने की एक प्रमुख जन-जागरूकता पहल है। माननीय कलेक्टर श्री संजय सर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समिति के कार्य के बारे में जाना और उसकी सराहना भी की।
साथ ही उन्होंने कुछ अच्छे सुझाव एवं मार्गदर्शन भी दिए जिससे हममें एक नया उत्साह आया।
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन के सदस्यों ने कृषि आदान समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन …
इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव श्रीमति सीमा गुप्ता, बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़िया, सचिव रंजना अग्रवाल, प्रांतीय जन संपर्क प्रमुख ज्योति अनिरुद्ध अग्रवाल, के साथ सीमा चौधरी, निशा अग्रवाल, रीतू बजाज, उपस्थित रही। कलेक्टर महोदय ने महिलाओं के लिए कुछ विशेष करने के लिए सलाह दी और महिलाओं को शारीरिक कमज़ोरी व कुपोषण को दूर करने के लिए खान पान आहार पर विशेष ध्यान देने लिए प्रोत्साहित किया साथ ही आज गौ माता सेवा दिवस पर बिलासपुर मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अच्छी पहल पर बधाई दिया






