Chhattisgarhछत्तीसगढ

एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन के सदस्यों ने कृषि आदान समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन …

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन (एआईडीए)के सदस्य कृषि आदान संबंधी अपनी समस्याओं के निराकरण किए जाने की अपनी मांगों को लेकर 27 अप्रैल, सोमवार को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस मौके पर एआईडीए के सदस्य व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।‌ प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन के सदस्यों ने खाद पर जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, खाद की डिलीवरी डीलर के बिक्री केन्द्र तक कंपनियों द्वारा सुनिश्चित किए जाने, डीलर मार्जिन में वृद्धि किए जाने, ग्रामीण खुदरा विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल को वैकल्पिक बनाए जाने, अवैध बीजों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, विक्रेताओं को साक्षी का दर्जा दिए जाने, दोहरी लाइसेंस प्रथा बंद किए जाने, नये बीज अधिनियम और कीटनाशक विधेयक 2025 में रीटेल डीलर को प्रथम पक्ष बनाने के प्रावधान को शिथिल किए जाने, झूठी शिकायतों के निराकरण हेतु जांच कमेटी गठित करने तथा खाद बीज के‌ लाइसेंस की अवधि 5 वर्ष एवं कीटनाशक के लाईसेंस आजीवन है-तो ऐसे में हर साल कंपनी के प्रिसपल सर्टिफिकेट जोड़ने की अनिवार्यता खत्म किए जाने जैसी मांगे शामिल हैं। इस संबंध में एआईडीए के सदस्य व्यापारियों ने बताया कि वे हम सब ज्ञापन सौंपकर अपनी कृषि आदान समस्याओं के निराकरण की मांग करते हैं तथा इस हेतु उर्वरक एवं रासायन मंत्रालय के साथ -साथ केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को इसके निराकरण हेतु निर्देशित किया जाए ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके। आज इस मौके पर उपस्थित एआईडीए के सदस्य व्यापारियों में रवि अग्रवाल, उमेश बंसल (बंटी) राजकुमार अग्रवाल , मुकेश जिंदल , अंकित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मुकेश रतेरिया , सचिन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल , विनोद अग्रवाल ,अमित राठौर समेत व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Home Loan @ 7.45%

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026