भारतीय समाज सेवा संस्था के कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर अभिषेक जायसवाल को किया गया मनोनीत

भारतीय समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव तथा प्रदेश महासचिव संजय सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार आज भारतीय समाज सेवा संस्था के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिलासपुर के रूप में डॉक्टर अभिषेक जायसवाल को मनोनीत किया गया तथा सामाजिक सेवा के रूप में श्री गंगा हॉस्पिटल तखतपुर में कार्य किया जाएगा जिसके तहत आज प्रदेश पदाधिकारी में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज अलवर प्रदेश सलाहकार सैयद सुभानुल हक तथा सहसचिव कुलदीप सिंह तथा जिले के प्रतिनिधित्व में तपन गोस्वामी जी संरक्षक उपस्थित थे जिन्होंने डॉक्टर अभिषेक जायसवाल जी को मनोनीत पत्र देकर कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया जो आगे आकर जिले में सभी वर्गों को समाज सेवा सहयोग कर सके जिससे समाज में गरीब तथा असहाय लोगों की मदद हो सके इस आयोजन में डॉक्टर अभिषेक जायसवाल जी ने कहा कि वह आगे जन सेवा से जुड़े सभी कार्यों में आगे बढ़कर कार्य करेंगे।






