1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

विष्णुदेव साय प्रदेश के नये मुख्यमंत्री  ,,, भाजपा ने मनाया जोरदार जश्न,, जमकर थिरके भाजपाई….  भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी, मिठाई बांट कर बधाई देते रहे भाजपा कार्यकर्ता

जगदलपुर inn24 ( रविंद्र दास)छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने जमकर खुशियाँ मनायी। भाजपा जिला कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। जोरदार आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिठाईयाँ बांटी और ढोल नगाड़े में जमकर थिरके।

शाम को नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा होने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय में एकत्र रहे और खुशियाँ मनाने, बधाइयाँ देने का सिलसिला देर शाम चलता रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री भाजपा ने बनाया है, यह अत्यंत हर्ष का विषय है। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।

इस दौरान भाजपा कार्यालय में प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, वेदप्रकाश पाण्डेय,प्रदीप देवांगन, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, परिस बेसरा, रिंकू पाण्डेय,मनोज पटेल,नरेंद्र पाणिग्रही,राजपाल कसेर,प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, भारती श्रीवास्तव,दिनेश पाणिग्रही,रोहित त्रिवेदी, अतुल सिम्हा, सपन देवांगन, सतीश बाजपेयी, संजय विश्वकर्मा, निर्मल पाणिग्रही, धनसिंह नायक,प्रमिला कपूर, दंतेश्वर राव, अनिमेष चौहान, कमल पटवा, सूरज मिश्रा,शैलेष श्रीवास्तव, प्रेम यादव, आनंद झा, संजय चंद्राकर, जगत चौहान, ममता सिंह राणा, किरण सेन, रानी चेरपा , ममता पोटाई, विभा राव, नीलम यादव, अलका सेंगर, डाकेश्वरी पांडे, कौशल्या साहू ,अनिता श्रीवास्तव, माया रानी बराई, ममता घोष , अंजु राय, गंगोत्री चंद्रवंशी ,वंदना दास, सुमित्रा ठाकुर, कुसुम परिहार आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *