*प्राचार्य चौलेश्वर मनहर शिखर शिक्षक रत्न सम्मान से हुए सम्मानित …*
शिखर साहित्य अकादमी के प्रदेश स्तरीय आयोजन में मिला सम्मान*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी चौलेश्वर मनहर को शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने उन्हें शिखर शिक्षक रत्न राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान राजधानी रायपुर 1 सितंबर 2026 को अकादमी के विशेष आयोजन के मंच से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव विशिष्ट अतिथि पद्मश्री
फुल बासन बाई यादव, पद्मश्री अजय मंडावी, शिखर साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव मन्नू लाल चेलक , पत्रकार योम प्रकाश लहरे व उदय मधुकर सहित विशिष्ट जनों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। अकादमी की ओर से प्राचार्य श्री मनहर को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इधर सम्मान ग्रहण करने के बाद प्राचार्य श्री मनहर ने कहा यह सम्मान मुझे जीवन में और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देता रहेगा। वहीं प्राचार्य चौलेश्वर मनहर ने इस सम्मान के लिए अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू लाल चेलक सहित शिखर साहित्य अकादमी का भी आभार व्यक्त किया। विदित हो कि श्री मनहर रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल नंगोई में प्राचार्य हैं। शिक्षक के रूप में शिक्षा की रोशनी बिखेरने के साथ -साथ श्री मनहर समाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। जहां पर वे लोगों में सामाजिक जागरूकता लाने प्रयासरत हैं। विदित हो कि 1 सितंबर 2026 को राजधानी रायपुर में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हाल में लोककला एवं साहित्य विषय पर संगोष्ठी के साथ राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश भर से सौ विशिष्ट जनों को उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है।






