CG CRIME: चाकू की नोक पर महिला का अपहरण, किराए के मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म; मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। पीड़िता के अनुसार, 23 अगस्त की रात गांव के ही निवासी रमेश श्रीवास ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया था। बाहर आते ही रमेश ने चाकू दिखाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया।
कोरबा में छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जहरीली दवा पीने से मौत
इस दौरान, आरोपी आकाश सिंह ने पीड़िता के बच्चे को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। आरोपी उसे रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल स्थित किराए के मकान में ले गए। वहां महिला को दो से चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया।
छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला: गटर में मिला नवजात शिशु, पुलिस जांच में जुटी






