ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कोरबा में छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जहरीली दवा पीने से मौत

पाली थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की विषैला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन दिन तक उपचार के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने गांव के ही 17 वर्षीय नाबालिग किशोर पर लंबे समय से छात्रा को परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। स्वजनों का कहना है कि किशोर रास्ते में छात्रा का पीछा करता था और उस पर मिलने के लिए दबाव बनाता था।

छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला: गटर में मिला नवजात शिशु, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों के अनुसार इसी प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि मृतका पढ़ाई में काफी अच्छी थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रहती थी, जबकि उसके दो भाई रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। परिजनों ने बताया कि छात्रा जब भी घर से कॉलेज जाने के लिए निकलती थी, आरोपी किशोर रास्ते में उसका पीछा करता था।

Delhi MCD Action: सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का एक्शन तेज, 7 मकान सील और 24 ध्वस्त; 35 को नोटिस

आरोप है कि वह छात्रा को बीच रास्ते में रोककर मिलने के लिए दबाव बनाता था। परिवार का यह भी आरोप है कि किशोर छात्रा की मां और भाइयों के नाम सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करने की धमकी दिया करता था। किशोर की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने उसे बुलाकर समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026