FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

BREAKING/कोरबा/दो माह पहले लापता लड़की की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने ५ लोगों को किया गिरफ्तार….

BREAKING/कोरबा/दो माह पहले लापता लड़की की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने ५ लोगों को किया गिरफ्तार....

BREAKING/कोरबा/दो माह पहले लापता लड़की की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने ५ लोगों को किया गिरफ्तार….

कोरबा – दो माह पूर्व कोरबा जिले के बागों थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती के अपहरण कर हत्या के मामले में ५ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज पूरे मामले का खुलासा किया गया। इससे पूर्व मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला एवं अति० पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देश पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुडिया के नेतृत्व में टीम गठित कर गुम इंसान क्रमांक 32/2023 के अपृहता संतोषी विश्वकर्मा की पतासाजी एवं आरोपी के धरपकड़ हेतु सभी संभावित जगहों पर टीम भेज कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

BREAKING/कोरबा/दो माह पहले लापता लड़की की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने ५ लोगों को किया गिरफ्तार….

कोरबा पुलिस ने बताया की युवती के पिता कृष्णा विश्वकर्मा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.09.2023 के प्रातः लगभग 08:00 बजे मेरी लड़की संतोषी विश्वकर्मा सिलाई मशीन काम सीखने कोरबा जा रही हूं कहकर घर से गई है, जो दिनांक 30.09.2023 तक वापस घर नहीं आने पर प्रार्थी द्वारा थाना बांगो में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिस पर थाना बांगो में गुम इंसान क्रमांक 32/2023 कायम कर जांच पतासाजी किया जा रहा था, कि विवेचना दौरान अपहृता संतोषी विश्वकर्मा के मोबाईल नंबर से मेरे घर की मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन कर बोला कि आपकी लड़की संतोषी को मैं किडनैप कर लिया हूं, मुझे 1500000 (पन्द्रह लाख) रूपये बताये हुये जगह पर लाकर दो तब मैं आपकी लड़की को छोड़ दूंगा कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे लड़की को किडनैप कर फिरौती रकम मांगने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर अपराध धारा 364 (क), 365 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपीयो का पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर अलग- अलग जगह पाली, पोडी, रतनपुर, सकरी बिलासपुर में दबिस दी गयी जो आरोपीयो के द्वारा लगातार जगह बदल कर गिरफ्तारी के डर से लुकछिप रहे थे,

BREAKING/कोरबा/दो माह पहले लापता लड़की की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने ५ लोगों को किया गिरफ्तार….

जो अपने सकुनत से फरार थे, बाद में दिनांक 28-11-2023 को माननीय न्यायालय कटघोरा में अपने आप को आत्मसमर्पण किया जा रहा था जहां पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपीगणो से कडाई से पूछताछ करने पर अपहृता को आरोपी सोनू लाल साहू के द्वारा गला घोट कर मारकर थाना पाली केराझरिया जंगल में रखकर सोनू लाल साहू ने अपने अन्य चार साथियों संदीप भोई, विरेन्द्र भोई, सुरेन्द्र भोई, जीवा राव जाघय के साथ मिलकर जमीन में दफना देना जुर्म स्वीकार किये आरोपीगणो को लेकर घटना स्थल केराझरिया थाना पाली के जंगल में आरोपियो के निशांदेही पर शव का उत्खनन किया गया । जहां अपहृता के परिजनो के द्वारा अपनी बेटी संतोषी विश्वकर्मा का होना पहचान किया गया आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त गैती फावडा अन्य वस्तुओं को जप्त किया गया, उक्त प्रकरण मे शव उत्खनन बाद धारा 302, 201,120बी, 376 भादवि जोडी जाकर विवेचना की जा रही है उक्त आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया जाता है।उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष नागर थाना प्रभारी बांगो, उनि महासिंह धुर्वे, सउनि सुकलाल सिदार, प्रआर विरेन्द्र कुमार, आरक्षक गजेन्द्र बिझवार, अनिल पोर्ते, पुरंजन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

BREAKING/कोरबा/दो माह पहले लापता लड़की की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने ५ लोगों को किया गिरफ्तार….

Also Read:- New Maruti Suzuki K10 Car 2023 : मार्केट मे i20 की बत्ती बुझाकर अपना हेलोजन जलाने आ रही है Maruti की फुल ओल्टेज कार देखे इसका जोरदार पावर
Also Read:- Royal Enfield Bullet 350:1986 में मात्र इतनी थी कीमत, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, Bullet का पुराना बिल हुआ वायरल

Royal Enfield Bullet 350:1986 में मात्र इतनी थी कीमत, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, Bullet का पुराना बिल हुआ वायरल

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *