कोरबा के कमल सिंह ने थाईलैंड में जीता कांस्य पदक,गायन की क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि….

कोरबा – बहुत ही कम समय में गायकी के क्षेत्र में उभरते गीतकार कमल सिंह की प्रतिभा का दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरो में से एक थाईलैंड के बैंकॉक में दमखम दिखाई दिया। यहां उन्होंने बीते २० नवम्बर को यूनेस्को द्वारा आयोजित गायन के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। यूनेस्को ज्यूरी ने उन्हें कांस्य पदक के साथ साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। कमल सिंह का चयन आगामी २०२४ में पेरिस में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कमल सिंह कोरबा जिले के भाजपा के कोरबा जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक के पद पर कार्यरत हैं। गायकी के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि से उनके चाहने वालों में काफी हर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *