FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

उत्तरकाशी के टनल में रेस्क्यू : लैंडस्लाइड ने बढ़ाई परेशानी, 70 घंटे से ज्यादा समय से फंसे हैं 40 मजदूर

उत्तरकाशी के टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. इस टनल से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बीते 70 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  हालांकि,घटनास्थल के पास हुए एक लैंडस्लाइड की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन की गति पर असर जरूर पड़ा है.

लैंडस्लाइड ने बढ़ाई दिक्कत

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने टनल के अंदर मलबे के बीच से स्टील पाइल के माध्यम से फंसे मजदूरों तक खाना और ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की थी. लेकिन मंगलवार रात हुए लैंडस्लाइड की वजह से उन्हें मशीन को हटाने को मजबूर होना पड़ा. हालांकि, मजदूरों तक खाना और जरूरी साम्रगी पहुंचाने की कोशिश फिर से शुरू की जा रही है.

राहत और बचाव दल ड्रीलिंग मशीन की मदद से फंसे मजदूरों के लिए एक रास्ता बनाने की कोशिश में है ताकि मजदूर इसकी मदद से बाहर निकल सकें. बचाव दल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 21 मीटर तक के मलबे को हटाया जा चुका है लेकिन अभी भी 19 मीटर को साफ करना बचा है.

कंक्रीट के विशाल ढेर ने बढ़ाई परेशानी

आपको बता दें कि घटनास्थल के वीडियो में कंक्रीट के विशाल ढेर सुरंग को ब्लॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसकी टूटी हुई छत से मुड़ी हुई धातु की छड़ें मलबे में दबी हुई हैं, जो बचाव कर्मियों के लिए और अधिक मुश्किलें पैदा कर रही हैं. इस मलबे में जो मजदूर फंसे हैं वो ज्यादातर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हैं.

गौरतलब है कि रेस्क्यू टीम ने शुरुआत में एक कागजी नोट को पाइप के जरिए पास कराया .कागज जब अंदर चला गया, तो वॉकी टॉकी को उसी पाइप से नीचे खिसका दिया गया. क्योंकि चट्टान की दीवार के पीछे से सेलफोन रिसेप्शन नामुमकिन था.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *