1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा – दीपक बैज

रायपुर : कांग्रेस ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। बस्तर की 12 सीटें एक बार फिर से कांग्रेस जीत रही है। इस बार रमन सिंह भी राजनांदगांव से चुनाव हार रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार की पिछले पांच साल के कामों के आधार पर मतदान किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदो को निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये मतदाताओं का आभार जताया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है। भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया। इसके विपरीत लोग भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं है इसीलिये प्रथम चरण में जनता ने भाजपा को नकारा है। दूसरे चरण के मतदाता भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने वाले है। अबकी बार फिर से दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *