भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने बिलासपुर के लिए जारी किया जन घोषणा पत्र कहा सरकार बनी तो अरपा पार नए निगम का होगा निर्माण

भाजपा ने कल मोदी की गारंटी जन घोषण पत्र जारी किया जिस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे थे आज जन घोषणा पत्र पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिए बनाया गया है और इससे प्रदेश में खुशहाली आएगी बिलासपुर विधानसभा के लिए उन्होंने कहा की गुंडागर्दी खत्म करना और पूरे शहर में विकास करना होगा प्रथम लक्ष्य। बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता होगी साथ ही बिलासपुर के नदी पार को नए निगम स्थापित करना मुख्या बिंदुओं में शामिल












































