FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया है-गुरु बालदास

Inn 24 न्यूज़   जिला ब्यूरो- मिलन राय

*कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया है-गुरु बालदास*

*धर्म मे जन भावनाओ का समान होता है*

कोंडागाँव-सतनामी समाज के गुरु व भाजपा के स्टार प्रचारक गुरू बालक दास कोंडागाँव जिले के शिल्प व सांस्कृतिक नगरी कुसमा में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार पंहुचे हुए थे।जंहा ग्रामवासीयो  द्वारा धर्म गुरु  का पुजा अर्चना कर ज़ोर दार स्वागत किया ।सर्वप्रथम गुरु बालक दास द्वारा भाजपा प्रत्याशी के साथ ग्राम में स्थापित जयत खाम स्तम्भ में पहुँच कर पूजा अर्चना करने के पश्चात  सभा को संबोधि करते हुऐ कहा कि प्रदेश की काँग्रेस की सरकार पिछले पाँच वर्षों  में प्रदेश की जनता को  ठगने का काम किया है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पाँच वर्षो  में विकास कार्य ढप पड़ा हूआ है।  प्रदेश  में बेरोजगारी में बृद्धि हुई रोज़गार देने के नाम पर कुछ लोंगों को बे रोजगारी भत्ता देकर  बेरोजगार युवक युक्तियों के साथ मजाक किया जा रहा है वंही प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा कह कर  ढ़िढोरा पीटा जा रहा है पर छत्तीसगढ़ संस्कृति के बढ़ावा के लिए प्रदेश सरकार  कोई लाभ नही दिया है ।प्रदेश के जनता के  माली हालत सुधारने के बजाए अपने आकाओं को खुश करने के लिए दूसरे प्रदेश के किसानों को पचास पचास लाख दिये है उन्होंने मुख्यमंत्र मंत्री भूपेश बघेल पर दिल्ली के कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को  झुटे वादे करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काँग्रेस की सरकार वादे ही कर रहीं है जबकी पिछले वादे अभी तक पूरे नही हुए है उन्होने केन्द्र सरकार   ऐतेहासिक उबालब्धियो  बताया और तारीफ कर कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी छत्तीसगढ़ आने पर गुरुघासीदास बाबाजी जी के जय कारे करते है  और प्रदेश जनता के सर्वागीण विकास की बात करते हैं ।इस दौरान ।भाजपा प्रत्यासी सु श्री लता उसेंडी ने ग्रामीणों के समस्याओं से रुबरू होकर कहा प्रदेश की कांग्रेस की सरकार व विधायक मोहन मरकाम जी विकास की खोखला ढिंढोरा  पीटते फिर रहे है। आप उनके दस साल के कार्य काल को देख लिये है ।वर्तमान सरकार पिछले पाँच वर्षों में झुटे वादे कर ठगने का काम किया है,इसलिए काँग्रेस के धोखे में आने की जरूरत नहीं हैं ,इस लिए प्रदेश की धोखे बाज सरकार हो उखाड़ फेखना है,इसके लिये 7 नवम्बर को कमल फूल छाप पर ।बटन दबा कर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा के 15 वर्षों व  केन्द्र सरकार कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि देश प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास के अवधारणा को साकार किये है । देश आज चहुमुखी  विकास की ओर अग्रसर है । भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल व केन्द्र की मोदी सरकार  के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे आप सभी परिचित है।प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने आज प्रदेश जनता को लूटने व ठगने का काम किया है सत्ता में आने से पूर्व 36 वादे किये थे उन वादे आज तक पूरे नही हुये है।कोंडागाँव विधान सभा क्षेत्र के किसान की दशा दयनिय हो चुकी है ,किसान आज धान के पैसे निकालने में कितना धका खा रहे है आप लोग भली भांति जान रहे है।किसान  अपनी पास बुक एंट्री के लिऐ चक्कर काट के थक चुका है पर एंट्री नही करवा पा रहा हैं। आज हर  पेसे के आम नागरिक प्रदेश सरकार के नीतियों से परेशान हो चुका है।गावो की दशा इन पांच वर्षों  बतर हो चुकी है ,जिले के युवाओ के पास रोजगार नही है ,रोजगार के तलाश के लिऐ युवायें  दूसरे प्रदेश जा रहे है।स्थानीय लोंगो की भर्ती नही हो रही है वंही प्रदेश के पढे लिखें युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पीएस सी परीक्षा  में धादली कर सरकार के नजदीकी  रिस्तेदारो  का चयन किया  जा रहा है ।प्रदेश के युवाये राजधानी में नग्न प्रदर्शन करने में  विवश हो रहे है। प्रदेश की काँग्रेस सरकार ने इन पांच वर्षों घोटाला ही किया है । प्रदेश  में चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है,जनता के सुख दुख से काँग्रेस को कोई सरोकार नही इस लिये समय आ गया  अब प्रदेश की इस सराकर की विदाई कर दी जाय।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, भाजपा उपाध्यक्ष बाल कुँवर प्रधान, ईना श्रीवास्तव , के के खेलवार  ,शानू मार्कण्डेय ,भुवन लाल मार्कण्डेय ,धंस राज टंडन, व सतनामी समाज के पददाधिकारी व ग्राम के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *