FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG NEWS : ट्रक ड्राइवर की हरकत से सहमे लोग, एक की मौत

राजिम : एक ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि ट्रक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी फिर भागने के चक्कर में सामने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार के पीछे के परखच्चे उड़ गये, तो वहीं लापरवाह ट्रक चालक बाइक सवार को रौंदने व कार को टक्कर मारने के बाद सीधे एक घर मे जा घुसी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

हालांकि घर के बाकी लोग उस समय घर के दूसरे हिस्से में मौजूद थे नहीं तो कोई भी अनहोनी घटना या बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीट दिया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर में भर्ती कराया गया है। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। घटना कल देर शाम की बतायी जा रही है, पूरा मामला अभनपुर के ग्राम परसूलीडीह का बताया जा रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *