FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बुलडोजर की एंट्री, केंद्रीय नेताओं ने झोंकी ताकत

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बुलडोजर की एंट्री हो गई है। बुलडोजर ने ख्याति उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपराधियों और माफियाओं के सम्राज्य को तोड़ने को लेकर पाई। जिससे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बुलडोजर चर्चा का विषय बन गया। अब छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में भी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें भाजपा नेताओं का ग्रामीण बुलडोजर में चढ़कर स्वागत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं, राजस्थान में भाजपा की ओर से प्रदेश के अलग-अलग चार हिस्सों से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकल जा रही है। यहां भी बुलडोजर से फूलों की बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 में जुटी भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय नेताओं ने ताकत झोंक दी है। प्रदेश के दंतेवाड़ा और जशपुर से निकली दोनों ही परिवर्तन यात्राओं की बड़ी सभाओं में केंद्रीय नेता और दूसरे राज्य से मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद-विधायकों ने छत्तीसगढ़ में डेरा डाल दिया है। परिवर्तन यात्रा के बहाने भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं रूठे नेताओं को भी मनाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती है। ऐसे में उन नेताओं की पूछपरख बढ गई है, जो हाशिए पर चले गए थे या उन्हें संगठन ने घर बैठा दिया था। संगठन से नाराज चल रहे इन नेताओं को मनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता लगे हुए हैं। पुराने पदाधिकारियों व पूर्व विधायकों को फिर से उत्साह से भरा जा रहा है।

इन नेताओं ने संभाला मोर्चा

12 सितंबर को दंतेवाड़ा से निकली पहली परिवर्तन यात्रा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने वाले थे मगर विमान की तकनीकी दिक्कत के कारण वह शामिल नहीं हो सके। यहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मोर्चा संभाला। भाजपा ने 15 सितंबर को दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा जशपुर से निकाली। यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।

दोनों यात्राओं में अब तक डोंगरगांव में गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत, कुनकुरी में पूर्व केंद्रीय मंत्री जोएल उरांव, जशपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, भानुप्रतापपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बालोद में केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर व अन्य नेता शामिल हो चुके हैं । इसके अलावा प्रदेश के नेताओं में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत अन्य नेता जुटे हुए हैं।

भावी प्रत्याशियों को भी रथ और मंच में मौका

पार्टी सूत्रों की मानें तो जिन-जिन सीटों के लिए दूसरी सूची में प्रत्याशियों के लिए सहमति बन गई है। पार्टी वहां भी परिवर्तन रथ में भावी प्रत्याशियों शामिल कर रही है। अभी तक भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। दूसरी सूची में भी 20 से 30 प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है।

स्थानीय नेता हो रहे भाजपा में शामिल

दूसरी परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम के दौरान सीतापुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सैनिक की नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव की तैयारी कर रहे रामकुमार टोप्पो ने लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में प्रवेश किया। यह रथ उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर से होकर कुनकुरी, पत्थलगांव, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर होते हुए बिलासपुर पंहुचेगा। इसी तरह गीदम में बड़ी संख्या में समाज प्रमुख भाजपा में शामिल हुए। अभी तक यह रथ जशपुर विधानसभा से निकलकर कुनकुरी, इसके बाद पत्थलगांव विधानसभा पहुंचा है।

जहां से निकल रही यात्रा वहां दिखा रहे दम

भाजपा की यात्रा जिन-जिन इलाकों से निकल रही है वहां संभावित प्र त्याशी या दावेदारी कर रहे प्र त्याशी नेताओं को खुश करने में लगे हुए हैं। वे बैनर, पोस्टर और आयोजन स्थल पर भी तैयारी में हैं। कुछ इलाकों में पिछली बार चुनाव में हार चुके भाजपा के प्रत्याशियों के पोस्टर गायब हैं। बालोद में भाजपा की राजनीति में पोस्टर वार छिड़ा हुआ नजर आया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *