Elephant Attack : सूरजपुर में हाथियों का कहर जारी, 24 घंटे में दूसरी मौत से दहशत का माहौल

Elephant Attack : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक थम नहीं है. पिछले 24 घंटे में हाथियों ने दूसरी जान ले ली. जिले में बुधवार को हुई पहली मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया था. अब दूसरे शख्स की मौत हो जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है. सूरजपुर वन परिक्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में दल से बिछड़े हाथी ने घाघी टिकरा में जान ले ली. हाथियों के आतंक से दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, कोटबहरा गांव निवासी केशव (30) रोज की तरह काम खत्म कर शाम को अपने घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि वह मुख्य सड़क से पगडंडी रास्ते की ओर मुड़ा ही था कि अचानक जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने युवक को पटक-पटक कर कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
तक के परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है. सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने मांग की कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए और मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाए. इसके साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित वन कर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की.






