चंद्रयान की सफलता पर भाजपा कार्यालय में की गई आतिशबाजी,, भाजपा ने मिशन की सफलता के लिए मां दंतेश्वरी मंदिर में शाम 4:00 बजे से पूजा अनुष्ठान का किया था आयोजन.

भारत विश्व गुरु बनने की ओर एक और कदम बढ़ा -अविनाश

जगदलपुर inn24  (रविन्द्र दास)23/08/2023 – चन्द्रमा पर चंद्रयान के सफलता पूर्व स्थापना हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मां दंतेश्वरी मंदिर पर पूजा अर्चना कर सफलता माता जी से आशीर्वाद मांगा।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की चंद्रयान की सफलता से ऐतिहासिक इतिहास व देश वासियों को लिए गौरव का क्षण है। देश के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व निरंतर प्रयास से आज इस गौरवशाली क्षण के साक्षि बने का पल हम सभी देश वासियों को मिल रहा है।जिलाध्यक्ष अविनाश ने कहा की देश के वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी बधाई देते है की उन्होंने चंद्रयान 2 के असफलता के बाद से ही देश के वैज्ञानिकों को दुबारा चांद पर चंद्रयान को भेजने का साहस वैज्ञानिको का कम होने नही दिया यह नरेंद्र मोदी जी के स्क्रात्मक सोच व दूर दृष्टि का भी यह परिणाम है।पूजा अर्चना के दौरान जिला महामंत्री भाजपा वेदप्रकाश पांडे,पुरषोत्तम जोशी,मनोज पटेल,रोहित खत्री,आनंद झा,अमर झा,अभिषेक तिवारी,आशु आचार्य,योगेश मिश्रा,कृति पाढ़ी, सुरेश कश्यप,विकास पात्रों,पृथ्वी सिंग,रमेश नायडू,अनिमेष चौहान,योगेश पानीग्राही सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *