FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका की छात्राओं ने जाना छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव पहल अभिव्यक्ति ऐप के बारे में…

कोरबा : भारत में प्राचीनकाल से ही यह परंपरा रही है कि यहाँ महिलाओं को समाज में विशिष्ट आदर एवं सम्मान, सुरक्षा और इज्जत का खास खयाल रखा जाता है । भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है । अगर हम 21 वीं सदी की बात करें तो महिलाएँ हर कार्यक्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है । चाहे वे राजनीति, बैंक, विद्यालय, खेल, पुलिस, रक्षा क्षेत्र, खुद का कारोबार हो या आसमान में उड़ने की अभिलाषा हो ।

पर महिलाओं के प्रति सकारात्मक पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता । आज बदलते परिवेश व विज्ञान के अंधानुकरण के मद्देनजर हमें महिलाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सजग रहने की आवश्यकता है । इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का समाधान करने के लिए एक ऐप बनाया है, 2 फीचर्स से लैस ऐप का नाम है ‘अभिव्यक्ति’ इस ऐप के माध्यम से प्रदेश की सभी महिलाएँ अपने आप को अवश्य सुरक्षित महसूस करेगी ।

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में एक विशेष कार्यशाला आयोजित कर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को दीपका पुलिस स्टॉफ के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । दीपका थाना प्रभारी श्री तेजकुमार यादव ने छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करना एवं उपयोग करने की जानकारी दी । साथ ही उन्होंने कहा कि आज दिन-प्रतिदिन बदलते समय में अपराधों की संख्या में भी इजाफा हुआ है अतः अभिव्यक्ति ऐप एक बेहतरीन पहल है ।

आज इस ऐप के इस्तेमाल के द्वारा महिलाएँ स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है । अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच है । इस ऐप के माध्यम से महिलाएँ आसानी से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है । श्री तेजकुमार यादव ने छात्राओं को गुडटच, बैडटच, साइबर क्राइम, हमर बेटी-हमर मान एवं यातायात के नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी । उक्त जागरूकता कार्यक्रम में श्री तेजकुमार यादव(थाना प्रभारी दीपका) के साथ सहयोगी स्टॉफ के रूप में श्री परमेश्वर सिंह राठौर(सहायक उपनिरीक्षक), आरक्षक श्री जगजीवन कंवर एवं महिला आरक्षक श्रीमती दीपा साहू उपस्थित थे ।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं को अवश्य लाभ होगा । इस ऐप का प्रचार व प्रसार करने की आवश्यकता है जिससे कि और भी लोग लाभान्वित हो सके । प्राचीनकाल से ही समाज में नारी का विशिष्ट स्थान रहा है ।

महिलाओं की सुरक्षा हम सब की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । निश्चित रूप से विद्यालय में आयोजित यह कार्यशाला छात्राओं के लिए कारगर साबित होगा एवं वे अपने आसपास में भी इस ऐप के जरिए जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगें यदि हमें एक स्वच्छ, स्वस्थ व समृध्द समाज चाहिए तो सर्वप्रथम हमें नारियों के सम्मान व सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए । अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से ही नारी अवश्य ही अपराधियों पर भारी होगी यह पहल स्वागतेय है ।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *