सरपंच चंद्र कुमार सोनी को जन्मदिन पर कांग्रेसीजनों सहित ग्रामीणों ने दी बधाई ….
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ।। सक्ती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने 15 नवंबर को अपना जन्मदिन सादगी के साथ आमजनों के बीच मनाया। इस दौरान ग्रामवासियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत टेमर का सर्वांगीण विकास होगा। इस मौके पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने सभी के शुभकामनाएं के सबके प्रति आभार व्यक्त किया और ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच के रूप में गांव के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। इसके पहले 15 नवंबर को ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस नेता व सरपंच श्री सोनी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान 15 नवंबर की शाम उनके टेमर स्थित निवास पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व डॉ महंत के जिला प्रतिनिधि ठा गुलजार सिंह , आदिवासी कांग्रेस नेता जगेश्वर सिंह राज तथा रूप नारायण साहू सहित पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचे। सभी ने सरपंच चंद्रकुमार सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठा. गुलज़ार सिंह, जगेश्वर सिंह राज, अधि. रथराम पटेल, ग्राम पटेल रेवती नंदन पटेल सहित गांव के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।





