बालदिवस पर एचआरजी स्मृति उच्च .माध्य.विद्यालय दशहरा में आनंद मेला का हुआ आयोजन
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ।। जिले के लवसरा ग्राम में संचालित विद्यालय एच.आर.जी स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल लवसरा में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तदुपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाकर उनका विक्रय कर आनंद मेला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक आकाश साहू द्वारा बाल दिवस के संबंध में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिवकुमार साहू, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शुभम केवट , प्रधान पाठक कृष्णकांत गोंड , प्रदीप कुमार बरेठ , वरिष्ठ शिक्षिका जागृति साहू , मनीष शर्मा , धनेश्वरी यादव , ईश्वरी बरेठ , चेतना सिदार, शोभा बरेठ जी भावना साहू जी देविका साहू , कामिनी यादव एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र -छात्राओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद बाल दिवस के अवसर पर लिया ।





