*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला -सक्ती के जिला सचिव बने उदय मधुकर*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिला इकाई में पत्रकार उदय मधुकर फिर से जिला सचिव के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इस पद पर उदय मधुकर की नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहताब राय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल साहू ने लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष व हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल व जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ सहित जिला कमेटी की अनुशंसा पर की है । विदित हो कि उदय मधुकर लगातार दूसरी बार यह पद सम्हालेंगे। इधर पटेल निवास सक्ती में 4 नवंबर को संपन्न हुए संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में श्री मधुकर को यह नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़ राज्य लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल व जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने प्रदान किया। इस मौके पर लीगल सेल अध्यक्ष श्री पटेल ने संगठनसे जुड़े एक ओर सदस्य पालू राम चंद्रा को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें उनके दायित्वों के लिए बधाई दी। इस मौके पर श्री मधुकर ने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने की बात कही है।
इधर 4 नवंबर को सक्ती में सम्पन्न हुए महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायगढ़ दौरे के संबंध में पदाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल के द्वारा दिया गया। वहीं इस बैठक में जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने पर भी सहमति बनी। इस संबंध में भी श्री पटेल व जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी आयोजन की सफलता के लिए जुट जाने की बात कही। इस महत्वपूर्ण बैठक में लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल, जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल श्रीमती कांता यादव, रेवती नंदन पटेल, फागूराम कुर्रे, प्रेमलाल गबेल सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।





