छत्तीसगढ

*अखंड नवधा रामायण का भक्तिमय आयोजन ग्राम डोडकी सक्ती में दस नवम्बर से….*

जिला रिपोर्टर उदय मधुकर

सक्ती ।। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंड़की में आगामी 10 नवंबर से सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण का भक्ति में आयोजन शुरू होने जा रहा है। ग्राम डोंड़की में सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण का यह आयोजन 14 वें वर्ष का आयोजन होगा जिसे लेकर ग्राम वासियों में उत्साह है। इस भक्तिमय आयोजन की शुरुआत 10 नवंबर 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा वहीं कार्यक्रम का समापन 19नवंबर को सहस्त्रधारा स्नान के साथ होगा। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक भगवान श्री राम चन्द्र जी की गौरवगाथा को गीत संगीत के जरिए अपनी शानदार प्रस्तुति से समा बांधने वाले सर्वश्रेष्ठ कलाकारों का चयन व फाइनल प्रतियोगिता 19 नवंबर को आयोजित की जायेगी। इस संबंध में डोडकी निवासी शिक्षक डॉ जगदीश प्रसाद गबेल ने बताया कि इस भक्तिमय आयोजन के दौरान कथा व्यास पर मुख्य आचार्य पंडित रविंन्द्र मिश्रा झूलकदम सक्ती विराजित होंगे वहीं सह आचार्य पंडित मनीष पाण्डेय सकर्रा भक्ति मत आयोजन को विधि-विधान से सम्पन्न कराएंगे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को रोचक बनाने मानस प्रेमियों के लिए पुरस्कारों का भी ऐलान किया है। जिसके तहत प्रथम पुरस्कार ₹15000 नवयुवक साथी डोडकी , द्वितीय पुरस्कार ₹10000 उमेश , रोहित , शिव प्रसाद द्वारा, तृतीय पुरस्कार ₹8000 चेतन प्रसाद गबेल नवापारा खुर्द द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार ₹6000 स्वर्गीय बोधीराम सिदार की स्मृति में सुपुत्र रथ राम सिदार छग सशस्त्र बल द्वारा, पंचम पुरस्कार 4200 राजेश गबेल श्याम किराना स्टोर्स नवापारा खुर्द द्वारा, षष्टम पुरस्कार ₹3000 योगेश साहू बिल्लू डोडकी द्वारा, सप्तम पुरस्कार 2500 मनी प्रकाश व राकेश गबेल नवापारा खुर्द द्वारा, अष्टम पुरस्कार 2100 प्रकाश ऑटो सेंटर नवापारा खुर्द द्वारा, नवम पुरस्कार 1500 स्व. बुधार यादव की स्मृति में सुपुत्र चंद्रिका यादव द्वारा, दशम पुरस्कार 1500 रुपए पटेल ऑटो पार्ट्स डोडकी बृज पटेल द्वारा, एकादश 1200 श्री सूर्य चौहान पतेरापाली द्वारा,बेस्ट प्रवचनकर्ता 1100 रुपये जगदीश प्रसाद गबेल शिक्षक डोडकी व श्याम स्वीट्स नमकीन बगबुडवा द्वारा,बेस्ट तबला वादक 1100 रूपये चेतन साउंड सर्विस व अशोक गबेल, विशेष पुरस्कार बाहर से आने वाले प्रत्येक मानस पार्टियों दो- दो सौ रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी प्रथम रात्रि में अखंड नवधा रामायण समिति के द्वारा, द्वितीय रात्रि में संतोष साहू (सचिन) बगबुडवा वाले द्वारा, तृतीय रात्रि में मां नर्मदे ग्राफिक्स जगन्नाथपुरम सक्ती द्वारा पुरस्कार समस्त मानस पार्टीओ को प्रदान किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा इस भक्तिमय आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर डोंड़की गांव में भक्तिमय माहौल बनने लगा है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026