Chhattisgarhछत्तीसगढ

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली मुख्यालय में होगी पूछताछ

Mahadev Betting App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने उसे 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है। साथ ही CBI को सौरभ को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत भी मिल गई है। अब जांच एजेंसी दिल्ली में उससे इस पूरे सट्टेबाजी नेटवर्क को लेकर सवाल-जवाब करेगी।

पुलिस कर रही तलाश, इधर गुजराती थाली का लुत्फ उठा रहे अमित जोगी! पार्टी ने बताया फरारी की खबरों को भ्रामक

सट्टेबाजी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन पर होगी पूछताछ

रिमांड मिलने के बाद CBI की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। एजेंसी सौरभ चंद्राकर से महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालन, कथित सट्टेबाजी नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर सकती है।

सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद CBI उसे दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची और बुधवार को विशेष CBI अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने उसकी गिरफ्तारी की वैधता और प्रत्यर्पण की शर्तों को लेकर सवाल उठाए। वहीं, CBI ने मामले की जांच के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी।

CCTV निगरानी में होगी पूछताछ, वकील से मिलने की अनुमति

अदालत से रिमांड मिलने के बाद अब CBI मुख्यालय दिल्ली में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ करेगी। यह पूरी प्रक्रिया CCTV कैमरों की निगरानी में होगी। कोर्ट ने पूछताछ के दौरान उसे शाम के समय अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी है।

6 हजार करोड़ के कथित नेटवर्क की जांच में अहम कड़ी

करीब 6,000 करोड़ रुपये के कथित महादेव सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच एजेंसियां नेटवर्क के संचालन, पैसों के लेन-देन, हवाला के जरिए रकम भेजने और कथित संरक्षण राशि जैसे पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर OP चौधरी का पलटवार, बोले- राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए चिल्ला रहे

CBI को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, विदेशों में संचालित गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन के संबंध में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। हालांकि, जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस मामले में कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026