*बाराद्वार में गढ़ भेदन व दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न*


जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती नगर पंचायत बाराद्वार में बीते 27 अक्टूबर को पारंपरिक गढ़ भेदन व दशहरा उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार के सामने गढ़ मैदान में आयोजित इस पारंपरिक गढ़ भेदन कार्यक्रम में इस उत्सव को देखने हजारों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर , जिला सीईओ वासु जैन भी विशेष रूप से इस आयोजन में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा , जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, जगेश राय, महावीर राठौर, ओमप्रकाश कुर्रे, अजय राजपूत, महावीर राठौर, राकेश अग्रवाल सहित सभी पार्षदगण, वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गढ़ देवता की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान गढ़ भेदन प्रतियोगिता भी चला और पारंपरिक गढ़ भेदन भी सम्पन्न हुआ। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने बताया कि गढ़ भेदन परंपरा मनोरंजन या खेल नहीं है बल्कि यह परंपरा पूर्वजों के कठिन संघर्ष, उनके पराक्रम और अन्याय पर न्याय के विजय का एक जीवंत प्रतीक है। जिला पंचायत सदस्य व सभापति आयुष शर्मा ने गढ़ भेदने परंपरा हमें अतीत के सैन्य कौशल और सामरिक संघर्षों की याद दिलाती है। इस अवसर पर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भी सुंदर आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे परंपरा व संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि अपनी परंपरा व संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने पारंपरिक गढ़ भेदन व दशहरा उत्सव के कार्यक्रम को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बताते हुए उसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। नगर अध्यक्ष श्री कुर्रे नं आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से लोक संस्कृति व परंपराओं को सहेजने के साथ -साथ समाज में लोगों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारे व सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ बनाते हैं। गढ़ भेदन व रावण दहन कार्यक्रम पश्चात बाराद्वार नगरवासियों को रात में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक कलाकार व उनकी टीम के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिला। छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी ने अपने सुरमई प्रस्तुति से उपस्थित हजारों जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया।





