Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के लवन बायपास रोड स्थित मनीषा ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में मंगलवार देर रात बड़ी घटना हुई. अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में वहां मौजूद टायर-ट्यूब, ट्रक पार्ट्स समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.
CG News : गर्मी ने किया परेशान तो हाथी ने अपनाया जुगाड़, सूंड से खुद पर बरसाया पानी, वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नगर सेना बल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडर की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में करीब 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने जांच की जा रही है. इस हादसे में ट्रांसपोर्ट कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान की संभावना है. गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.






