*नवनियुक्त ग्राम पटेल रेवती नंदन पटेल का किसानों ने किया अभिनंदन*
ग्राम पटेल के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करूंगा - रेवती नंदन पटेल*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमर निवासी रेवती नंदन पटेल पिता इंद्रभूषण पटेल ग्राम टेमर के ग्राम पटेल नियुक्त किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने इस पद पर उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 222, 223 के तहत् की है। इधर रेवती नंदन पटेल ने ग्राम पटेल के रूप में अपने नये दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के करने की बात कही है। गौरतलब हो ग्राम पटेल कि ग्रामीण स्तर पर प्रशासन और राजस्व व्यवस्था से जुड़ा एक पारंपरिक और महत्वपूर्ण पद होता है। जिसे भू राजस्व संहिता के तहत मान्यता दी जाती है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति सरकार व ग्रामीणों के बीच कड़ी की तरह कार्य करता है। जो गांव में शांति व्यवस्था और राजस्व कार्यो में प्रशासन की मदद करता है। इधर 27 अक्टूबर को टेमर में आयोजित किसान सम्मेलन के गरिमामय मंच से किसानों ने नवनियुक्त ग्राम पटेल रेवती नंदन पटेल का अभिनंदन किया और विश्वास व्यक्त किया कि वे ग्राम पटेल के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। विदित हो कि ग्राम पटेल रेवती नंदन के स्व.पिता इंद्रभूषण पटेल भी टेमर के ग्राम पटेल रह चुके हैं।





