छत्तीसगढ

*लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरोधियों को हटाना मकसद – नाना भाऊ पटोले*

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने किया प्रेसवार्ता का आयोजन*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

*1 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील*

सक्तीः-  कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश के पर्यवेक्षक , महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व विधानसभा सदस्य नाना भाऊ पटोले 27 अक्टूबर, मंगलवार को सक्ती पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके सक्ती पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा सक्ती नगर स्थित कमला हरि एवेन्यू में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पहले कांग्रेस नेता व पर्यवेक्षक श्री पटोले ने जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने देशभर में वोट बचाओ देश बचाओ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि वोट चोरी के जरिए देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित किया जा रहा है।‌ जिसके विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके जरिए देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरोधियों को हटाना मकसद और यही हमारा संकल्प भी है। पर्यवेक्षक श्री पटोले ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ खड़ी नजर आ रही है। जिससे पूरी दाल ही काली नजर आती है। 1 नवंबर को दिल्ली रैली के बारे में कहा कि प्रथम चरण में कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए सरकार को चेताएगी तथा जरूरत दूसरे चरण में आंदोलन करेगी। उन्होंने पूर्व में छत्तीसगढ़ में रही भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो काम किया है वैसे आज की भाजपा सरकार नहीं कर पा रही है।‌ इस प्रेसवार्ता में उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मतदाता सूची की पारदर्शी जांच, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने -काटने की प्रक्रिया का आडिट तथा मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। इस प्रेसवार्ता में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, सक्ती ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश परसाई, जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर, अधि. गिरधर जायसवाल, नरेश गेवाडीन, नारायण गभेल, चंद्रकुमार सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।‌

*पर्यवेक्षक नाना भाऊ पटोले ने दिल्ली रैली को सफल बनाने कार्यकर्ताओं की अपील*

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पर्यवेक्षक नाना भाऊ पटोले 27 अक्टूबर को अपने सक्ती दौरे पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ विशाल सभा को संबोधित किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील किया। पर्यवेक्षक श्री पटोले ने इस दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। पार्टी ने मतदाताओं के नाम हटाने और ने नाम जोड़ने की प्रक्रिया को स्पष्ट व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।‌ गौरतलब हो कि जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देश पर 27अक्टूबर मंगलवार को सक्ती के कमला हरि एवेन्यू में “वोट बचाओ देश बचाओ ” अभियान के तहत विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, मंडल कमेटी , बूथ अध्यक्षगण एवं BLA एवं मोर्चा संगठन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं अनुषांगिक संगठन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सक्ती जिले हेतु नियुक्त आब्जर्वर माननीय नाना भाउ पटोले, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, जिला कार्यक्रम प्रभारी डा विनय जायसवाल, चंद्रपुर विधायक चन्द्रपुर रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू , जिला प्रभारी माननीय हरीश परसाई , पूर्व मंत्री माननीय नोबेल वर्मा सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026