Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर पर शिकंजा, लुकआउट सर्कुलर जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने उसके विदेश भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इससे देश के हवाई अड्डों और अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया जा सकेगा। इससे पहले पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है।

भूस्खलन प्रभावित रेलमार्ग को बहाल करना प्राथमिकता, दिन-रात जुटी हैं टीमें : रेलवे

विदेश भागने की आशंका, पुलिस ने जारी किया सर्कुलर

पुलिस को आशंका है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शोएब ढेबर देश छोड़ने की कोशिश कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शोएब को इस मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में अदालत से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस जब आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत उसे दोबारा गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह फरार मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज करते हुए गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से मांगी गई थी 25 करोड़ की रंगदारी

मामला कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर मिली रंगदारी की धमकी से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने में उन्हें एक अज्ञात विदेशी व्हाट्सएप नंबर से संदेश भेजा गया था। संदेश में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पारिवारिक संस्कारों से जनसेवा तक, बस्तर दशहरा में कुमार जयदेव का समर्पण बना चर्चा का विषय

साइबर जांच में सामने आया था शोएब ढेबर का नाम

मामले की जांच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) को सौंपी गई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जानकारी के आधार पर कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई।

फिलहाल आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लुकआउट सर्कुलर जारी होने से उसके विदेश जाने की कोशिश पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की तलाश जारी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026