जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज नगर पालिका कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

चांपा। नगर की बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चांपा द्वारा आज दिनांक 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे नगर पालिका कार्यालय (गौरव पथ, चांपा) का घेराव किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेसजन शामिल होकर प्रशासन का ध्यान नगर की ज्वलंत समस्याओं की ओर आकृष्ट करेंगे।
घेराव के मुख्य मुद्दे एवं मांगें निम्नलिखित हैं:
* रामबांधा तालाब की समुचित साफ-सफाई एवं संरक्षण।
* नगर के बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू किया जाना।
* नगर के सभी 27 वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था।
* नगर की जर्जर हो चुकी सड़कों की शीघ्र मरम्मत।
* नगर में चल रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के उपयोग पर तत्काल रोक।
* बैरियर चौक से घाटोली तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर का निर्माण।
प्रमुख नेताओं की रहेगी उपस्थिति:
इस आंदोलन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी, जांजगीर-चांपा विधायक माननीय श्री व्यास कश्यप जी, अकलतरा विधायक माननीय श्री राघवेंद्र सिंह जी, जैजैपुर विधायक माननीय श्री बालेश्वर साहू जी, पामगढ़ विधायक माननीया श्रीमती शेषराज हरवंश जी एवं जांजगीर-चांपा के पूर्व विधायक माननीय श्री मोतीलाल देवांगन जी उपस्थित रहेंगे।
नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चांपा ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनहित के इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।





