KorbaNATIONALSECL

कोरबा – SECL कर्मी का पुत्र कॉलेज से हुआ लापता, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

Jas

कोरबा – SECL कर्मी का पुत्र कॉलेज से हुआ लापता, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज..

कोरबा – कुसमुंडा: आदर्श नगर कुसमुंडा क्षेत्र से एक 25 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक के परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आदर्श नगर कुसमुंडा निवासी नामेश्वर सिंह जो कि SECL कुसमुंडा में कार्यरत हैं, उसका छोटा बेटा, दिलेश्वर सिंह (उम्र 25 वर्ष), 9 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे अपनी गाड़ी से जेपीआरएस कॉलेज कुचेना पढ़ाई करने के लिए निकला था। कॉलेज की छुट्टी दोपहर 05:00 बजे होने के बाद भी जब वह देर शाम तक अपने घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई।

परिजनों ने की खोजबीन

युवक के वापस न आने पर पिता ने तुरंत कॉलेज जाकर पता किया, जहां मालूम हुआ कि दिलेश्वर छुट्टी होने के बाद कॉलेज से निकल चुका था। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आस-पास के सभी संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

अपहरण की आशंका, पुलिस में रिपोर्ट

परिजनों ने आशंका जताई है कि 14 अक्टूबर 2026 तक घर वापस न आने और कोई सुराग न मिलने के पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति का हाथ हो सकता है। आरोप है कि किसी अज्ञात आरोपी ने युवक को किसी गुप्त स्थान पर बंधक बनाकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा हुआ है। लापता युवक का मोबाइल नंबर जो वर्तमान में बंद या पहुंच से बाहर है।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच शुरू

पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 52/2026 दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 140 (3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना और आगे की जांच प्रधान आरक्षक शिव कुमार डहरिया को सौंप दी गई है, जो मामले की कड़ियों को जोड़ने और युवक की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026