कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 1 प्रशिक्षु एसआई, 1 एएसआई समेत 8 आरक्षकों के हुए तबादले
सतपाल सिंह
कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 1 प्रशिक्षु एसआई, 1 एएसआई समेत 8 आरक्षकों के हुए तबादले

कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरबा द्वारा जारी आदेश के तहत 1 प्रशिक्षु उप निरीक्षक (SI), 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 8 आरक्षकों का अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर तबादला किया गया है।
तत्काल आमद देने के निर्देश
26 नवंबर 2026 को जारी इस आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर जाकर आमद देना सुनिश्चित करें।
तबादला सूची (अधिकारी व कर्मचारियों के नाम एवं नवीन पदस्थापना):
क्र. नाम एवं पदनाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
01 प्रशिक्षु उनि नेम दास थाना उरगा थाना पसान
02 सउनि राकेश सिंह थाना पसान थाना उरगा
03 आरक्षक 446 गंगाराम डाण्डे थाना उरगा थाना श्यांग
04 आरक्षक 862 पुष्पेन्द्र कुमार खुंटे थाना उरगा चौकी मोरगा
05 आरक्षक 210 समर सिंह थाना उरगा थाना पसान
06 आरक्षक 489 पुरुषोत्तम लाल मुखर्जी थाना उरगा (पुसके सीएसईबी किए गए स्थानांतरण आदेश को संशोधित कर) चौकी कोरबी
07 आरक्षक 578 देवेन्द्र धैर्य थाना श्यांग थाना उरगा
08 आरक्षक 27 विपिन बिहारी नायक चौकी मोरगा थाना उरगा
09 आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर चौकी कोरबी थाना उरगा
10 आरक्षक 885 रतन सिंह राठौर थाना पसान थाना उरगा
इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (बिलासपुर रेंज) सहित जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।





