कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, समान बरामद
सतपाल सिंह

कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, समान बरामद
कोरबा । जिले की कुसमुंडा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने इन मामलों में संलिप्त 05 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) विमल पाठक के कुशल मार्गदर्शन में थाना कुसमुंडा पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
मामला 01: स्कूल में हाथ साफ करने वाले धराए
पहले मामले में प्रार्थी गोपेंद्र पाल कुर्रे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 जुलाई 2026 की शाम को स्कूल बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने धावा बोला।
चोरों ने स्कूल से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, 02 नग यूपीएस, साउंड बॉक्स और इंडक्शन चूल्हा पार कर दिया था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और आरोपियों को दबोच लिया।
मामला 02: सामुदायिक भवन के गेट की चोरी
दूसरे मामले में प्रार्थिया शकुंतला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जुलाई 2026 को किसी अज्ञात चोर ने सामुदायिक भवन का लोहे का ग्रिल युक्त दरवाजा चोरी कर लिया था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए माल बरामद किया।
ये हैं पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी:
पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
1. शिवम दास महंत (उम्र 23 वर्ष) – साकिन: बिरदा स्कूलपारा, कुसमुंडा।
2. सुनील यादव (उम्र 26 वर्ष) – साकिन: बरमांठा सरईशृंगार, कुसमुंडा।
3. प्रदीप कुमार कंदर (उम्र 26 वर्ष) – साकिन: बरमांठा सरईशृंगार, कुसमुंडा।
4. अनिल कुमार ओगरे (उम्र 27 वर्ष) – साकिन: बिरदा स्कूलपारा, कुसमुंडा।
5. आशीष सोनी (उम्र 33 वर्ष) – साकिन: बिरदा, कुसमुंडा।
पुलिस की अपील: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा बढ़ा दी है। आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।





