KorbaChhattisgarhNATIONAL
कोरबा – जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
राजू सैनी

कोरबा – जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
11 अक्टूबर की शाम से लापता था मृतक, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा शव… 

बांकी मोंगरा (कोरबा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डगनिया के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। यहाँ के राकसिपारा निवासी 24 वर्षीय युवक जय कुमार पटेल (पिता मोहन पटेल) का शव गांव से लगे जंगल में मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जय कुमार बीते रविवार (11 अक्टूबर) की शाम करीब 6 बजे बिना कुछ बताए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने जंगल की तरफ जाने पर शव को देखा।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना तुरंत बांकी मोंगरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा की औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।