अच्छी सोच, अच्छा लक्ष्य, अच्छा परिणाम के संदेश के साथ शासकीय टीसीएल महाविद्यालय में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा भावनात्मक संतुलन और मनोवैज्ञानिक कल्याण के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ डी आर लहरे जी के द्वारा Wall of Hope में लिखी गई प्रेरक उक्ति *अच्छी सोच, अच्छा लक्ष्य, अच्छा परिणाम”* को आधार बनाकर सकारात्मक चिंतन और लक्ष्य-निर्धारण के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त अतिथियों एवं प्राध्यापकों का चन्दन, कुमकुम लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। अतिथि परम्परा का बनाए रखते हुए स्वनिर्मित पुष्प गुच्छ से समस्त मंचासीन अतिथियों एवं प्राध्यापकों का स्वागत किया गया तत्पश्चात सखी सेंटर से आये अतिथियों का उद्बोधन कराया गया जिसमें विद्यार्थियों को महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि के बारे जानकारी प्रदान की गई।
इसके पश्चात वॉल ऑफ होप में सभी प्राध्यापकों ने सहभागिता निभाई एवं बेहतर जीवन का सूत्र वाक्य लिखा।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रो माधुरी मिंज तिग्गा तथा डॉ इंदु साधवानी ने समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए ध्यान केंद्रित करने तथा शांत चित्त रहने के लिए कुछ गतिविधियां कराईं जिसे सभी ने एक साथ करने का प्रयास किया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थियों के साथ-साथ मनोविज्ञान विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप दे दिया।
एक अन्य गतिविधि में, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए एक QR कोड शेयर किया गया जिसकी माध्यम से वह स्वयं अपना मानसिक स्वास्थ्य परीक्षा कर सकते हैं और आवश्यकता के अनुसार वे मनोविज्ञान विभाग से परामर्श ले सकते हैं।
मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर, कार्ड बनाना, रंगोली और नृत्य जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शामिल किया गया। कार्ड निर्माण प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की उमरा नाज़ ने प्रथम तथा युवराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर की आशा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभा एवं उनकी टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की गरिमा एवं सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रभा ने प्रथम, आदित्य देवांगन ने द्वितीय तथा गरिमा सृष्टि, लक्ष्मी एंड टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। महिला एवं बाल विकास विभाग से पधारे अतिथियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ कोमल शुक्ला ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन किया एवं प्रो. माधुरी मिंज तिग्गा ने आभार प्रदर्शन किया।





