NATIONALभारत

जंतर-मंतर जाते समय ममता बनर्जी-केजरीवाल हिरासत में, बैरिकेडिंग तोड़ने पर 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, यूट्यूबर ध्रुव राठी और कई अन्य राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

कई नेताओं और ध्रुव राठी को भी लिया गया हिरासत में

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई से आई फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। उनके साथ CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस अपने साथ ले गई।

हिरासत में लिए जाने से पहले अभिजीत दीपके ने कहा कि वे गिरफ्तार होने के लिए ही यहां आए हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया। बताया गया कि वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विदेश से आए थे। इसके अलावा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और CPM सांसद जॉन ब्रिटास को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने और पथराव का आरोप

दोपहर करीब 1 बजे इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान बैरिकेडिंग भी तोड़े जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और कई लोगों को हिरासत में लिया। घटना के दौरान एक प्रदर्शनकारी के सिर में भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

अग्रसेन जयंती समारोह कल, धूमधाम से निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा; तैयारियों में जुटा अग्रवाल समाज

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग

CJP मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया रोकने की मांग कर रही है।

इन्हीं मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026