कोरबा में आम से भरा मालवाहक ऑटो का ब्रेक हुआ फेल,नहर में गिरा
कोरबा – जिले के बरमपुर से दर्री जाने वाले मार्ग में आज शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट में एक मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। घटना में चालक को कंधे और कमर में चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा बरमपुर की ओर से नहर मार्ग होते हुए दर्री जाने निकला मालवाहक ऑटो क्रमांक CG 12 AX 3598 का डोका मुड़ा से लगे बड़े पुल के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया, चालक कुछ समझ पाता तब तक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। नजर में गिरते ही ऑटो पलट गया और ऑटो में भरा आम भी नजर में बिखर गया। नहर में पानी कम होने की वजह से चालक जैसे तैसे ऑटो से निकल कर जैसे तैसे वह नहर के ऊपर आ गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों की मदद से ऑटो में एक रस्सी में बांध कर रस्सी के दूसरे छोर को नहर ऊपर लगे एक पेड़ से बांध दिया गया है, ताकि यदि कहीं नहर में पानी बढ़ जाए तो ऑटो बहे ना। चालक ने अपने घटना की सूचना परिचितों को दे दी ही। खबर लिखे जाने तक ऑटो और नहर में गिरे आम को बाहर निकालने की कवायद की जा रही थी। लिंक में जाकर देखे घटनास्थल की वीडियो… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=KjGDlJH_C5Z7MFvn





