कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹3 लाख के चोरी के सामान के साथ खरीददार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
सतपाल सिंह

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹3 लाख के चोरी के सामान के साथ खरीददार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा (छत्तीसगढ़) | 08 अक्टूबर 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले और उसे खरीदने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई की मुख्य बातें:
* बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट और प्लंबिंग सामग्री सहित लगभग ₹3 लाख का सामान जप्त किया गया है।
* मामला: प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान में 02 से 06 अक्टूबर के बीच यह चोरी हुई थी।
* कानूनी कार्रवाई: कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दबोचा। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 823/26 (धारा 137/26, 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1. रहीम खान (21 वर्ष) – पुरानी बस्ती, कोरबा
2. रईस खान (21 वर्ष) – पुरानी बस्ती, कोरबा
3. साहिम खान (19 वर्ष) – पुरानी बस्ती, कोरबा
4. मुकेश अग्रवाल (42 वर्ष) – अग्रसेन चौक, कोरबा
5. दीनदयाल अग्रवाल (59 वर्ष) – अग्रसेन चौक, कोरबा
6. नीरज अग्रवाल (47 वर्ष) – अग्रोहा मार्ग, कोरबा
🚨 पुलिस अपील: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना, पुलिस चौकी या डायल-112 पर दें। सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।






