NATIONALअपराधभारत

AAP नेता की दुल्हनिया निकली ठग! PCS अफसर बनकर की शादी, फिर लाखों के जेवर लेकर फरार

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वरिष्ठ नेता की शादी अब विवादों में घिर गई है। AAP के संयुक्त सचिव, जिला परिषद सदस्य और मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन अमरिंदर सिंह मंडोफल ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है। नेता का आरोप है कि महिला ने शादी से पहले खुद को PCS अधिकारी और अविवाहित बताया था, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद वह घर से सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर चली गई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

धूमधाम से हुई थी शादी

अमरिंदर सिंह मंडोफल के अनुसार, उनकी शादी फरवरी 2026 में धूमधाम से हुई थी। शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध समेत कई राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी के चलते यह शादी चर्चा में रही थी। समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे।

नेता का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें अपनी पत्नी की पृष्ठभूमि से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां मिलीं, जिनसे उन्हें संदेह हुआ। उनका दावा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और उसका तलाक हो चुका था। साथ ही, उसका करीब 18 साल का एक बेटा भी है, जिसकी जानकारी शादी से पहले उनसे कथित तौर पर छिपाई गई।

दस्तावेजों में हेरफेर का आरोप

शिकायत में अमरिंदर सिंह मंडोफल ने महिला और उसके परिवार पर उसकी वास्तविक उम्र और पहचान से जुड़ी जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि शादी के लिए उन्हें गलत जानकारी दी गई और कथित तौर पर दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की गई।

AAP नेता के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। आरोप है कि जाते समय वह सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छह लोगों के खिलाफ FIR

पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में मनविंदर कौर, उसका भाई तरलोचन सिंह, भाभी रुपिंदर कौर, मां वरिंदरजीत कौर, चचेरा भाई नरिंदर सिंह गोल्डी और पूर्व गांव सरपंच सुरिंदर सिंह राणा शामिल हैं।

*सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ग्राम सपोस में सेवा सेतु शिविर का भव्य आयोजन किया गया।*

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी तरनतारन जिले के भिखीविंड थाना क्षेत्र के गांव सुरसिंह के निवासी हैं।

फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन में 5 अक्टूबर 2026 को FIR नंबर 240 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026