NATIONALभारत

NIA में 50 पदों पर भर्ती का मौका, मिलेगी 1.51 लाख रुपये तक सैलरी, जानें पूरी डिटेल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। NIA ने मिनिस्टीरियल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 50 रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर और क्लर्क सहित कई पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19,900 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

CG में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका से मचा हड़कंप

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

NIA की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, कुल 50 पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी: 3 पद
  • सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट: 5 पद
  • असिस्टेंट: 5 पद
  • अकाउंटेंट: 1 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-I: 15 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: 6 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): 3 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): 12 पद

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को 25 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेजना होगा।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और जरूरी कौशल निर्धारित किए गए हैं।

  • सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
  • सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट: ग्रेजुएशन के साथ वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और स्लाइड तैयार करने की कंप्यूटर दक्षता का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • असिस्टेंट: ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा निर्धारित कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • अकाउंटेंट: ग्रेजुएशन के अलावा संबंधित लेखा विभाग या केंद्र सरकार की ओर से आयोजित सबऑर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस (SAS) परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके विकल्प के तौर पर ISTM या समकक्ष संस्थान से नकद एवं लेखा कार्य का प्रशिक्षण और संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव होना जरूरी है।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-I: ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, UDC और LDC: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित पद के लिए निर्धारित अन्य योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी।

आयु सीमा और कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख यानी 25 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 19,900 रुपये से 1,51,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

कैसे करें आवेदन?

NIA की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी। आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां फॉर्म के साथ संलग्न करनी होंगी।

पूरा आवेदन एक लिफाफे में रखकर निर्धारित पते पर डाक या अन्य माध्यम से भेजना होगा।

सियान गुड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तुलसी विवाह, बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान

आवेदन भेजने का पता:

डीआईजी (प्रशासन),
एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स,
लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि उनका आवेदन 25 नवंबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026