Chhattisgarh

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, धान के साथ फसल विविधीकरण को भी मिल रहा बढ़ावा

 

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, धान के साथ फसल विविधीकरण को भी मिल रहा बढ़ावा

प्रेसवार्ता करते हुए विधायक लता उसेंडी जी ने कहा

**किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल, 25 लाख से अधिक किसानों को 35,904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान।**

तत्पश्चात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह जी ने संबोधित करते हुए जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित कृषक उन्नति योजना प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से धान उत्पादक किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य और निर्धारित अंतर की राशि का भुगतान किया जाता है। इसके अतिरिक्त किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की समान आदान सहायता राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को अपनी आवश्यकता एवं सुविधानुसार धान विक्रय करने की स्वतंत्रता मिलेगी और कम मात्रा में धान बेचने पर भी निर्धारित प्रोत्साहन राशि का लाभ सुनिश्चित होगा।

**फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन**

कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को धान के स्थान पर अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों को मिलने वाली सहायता राशि 11,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति एकड़ कर दी गई है। इस घटक के अंतर्गत अब तक 52 हजार से अधिक किसानों ने 28 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र का पंजीयन कराया है।

इसी प्रकार दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास जैसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10,000 रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया गया है। इस घटक के अंतर्गत अब तक 4,26,185 किसानों द्वारा 2 लाख 6 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिए पंजीयन कराया गया है।

**25 लाख से अधिक किसानों को 35,904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान**

कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2023 से खरीफ वर्ष 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को कुल 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

वर्षवार भुगतान का विवरण इस प्रकार है:

– खरीफ वर्ष 2023 में 13,289 करोड़ रुपये।
– खरीफ वर्ष 2024 में 11,976 करोड़ रुपये।
– खरीफ वर्ष 2025 में 10,639 करोड़ रुपये।

कृषक उन्नति योजना किसानों की आय में वृद्धि, आर्थिक सुरक्षा और कृषि के प्रति प्रोत्साहन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से जहां धान उत्पादक किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, वहीं फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलने से प्रदेश में कृषि के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं। इस प्रेसवार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर जी, VB-GRAMG के प्रदेश सहयोजक योगेश्वरानंद नेताम जी, संभाग प्रभारी अंजोरी नेताम जी,जिलाध्यक्ष दीपेंद्र नाग जी किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे