*आंगनबाड़ी केंद्र टेमर में आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती ।। आज ग्राम पंचायत टेमर के आँगन बाड़ी केंद्र क्रमांक 04 में सेवा संकल्प के अंतर्गत आँगन मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा करने के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चन्द्र कुमार सोनी रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आँगन बाड़ी केंद्र की कार्यकर्त्ता शकुंतला सोनी, सहायिका धन बाई देवागन , स्वास्थ विभाग आरएचओ से नीलिमा साहू ,माधुरी पटेल , मोहन कुमारी , देवेन्द्र सोनी, घनश्याम पटेल , शिव नारायण पटेल , टंकु पटेल, श्याम पटेल, सुकांति पटेल , उषा पटेल, शिवमती कुम्हार, फिरतीं , रानू पटेल, लक्ष्मी पटेल, रजनी कवर ,अनीता कुम्हार ,गंगा कुम्हार ,सुमित्रा पटेल , लता देवी बरेठ , तारा बाई पटेल , कांति पटेल, भारती देवागन, गीता पटेल, ज्ञान बाई पटेल, माधुरी पटेल, हरीश पटेल, नित्यजय पटेल , पालू देवागन एवं आँगन बाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को माताओं, बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के बीच संवाद, सेवा तथा जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बनाना रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, और सर्वांगीण विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण, देखभाल और सीखने का वातावरण उनके शारीरिक व मानसिक विकास में आंगनबाड़ी केंद्र और वहां से संचालित योजनाएं बड़ी अहम् भूमिका निभाते हैं।





