Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर में 25 करोड़ की रंगदारी का मामला, शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश

रायपुर : कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। CJM कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने शहर में आधा दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

राजनीति के बाद सिंगिंग में अमित जोगी की एंट्री, कौआ वाला वीडियो हुआ वायरल

पुलिस टीम ने बैरनबाजार, शंकर नगर और फाफाडीह समेत कई इलाकों में तलाशी ली। इस दौरान बैरनबाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास, शंकर नगर के पाल्म बेलाजियो अपार्टमेंट और फाफाडीह स्थित होटल वेलिंगटन कोर्ट सहित अन्य स्थानों की भी जांच की गई।

विदेशी नंबर से भेजे गए थे धमकी भरे WhatsApp संदेश

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से WhatsApp के जरिए कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। इन संदेशों में गैंग के नाम पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का आरोप है। रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

पांच iPhone किए गए जब्त

मामले में तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज होने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शोएब ढेबर को हिरासत में लिया था और उसके कब्जे से पांच iPhone जब्त किए थे। पुलिस के मुताबिक, इनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के बाद तलाश तेज

पुलिस के मुताबिक, रिमांड कोर्ट में पेशी के बाद शोएब ढेबर को स्वतंत्र किए जाने का आदेश हुआ था। इसके बाद पुलिस ने नियमित अदालत में उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी। CJM कोर्ट ने पुलिस को गिरफ्तारी की अनुमति दे दी है।

IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

इसके बाद से पुलिस शोएब ढेबर की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के साथ मामले से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026