ChhattisgarhKorbaNATIONAL

प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया हनुमान चालीसा पाठ

सतपाल सिंह

ऑफर सीमित समय तक के लिए

प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया हनुमान चालीसा पाठ

12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर मुड़ापार हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजन-अर्चना, राष्ट्र की समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में बुधवार 10 जून 2026 को कोरबा मंडल अंतर्गत मुड़ापार स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए देश के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय वातावरण एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गिरीश नामदेव, कोरबा मंडल मंत्री राजेंद्र राजपूत, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, नवीन जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधिका श्रीवास, उपाध्यक्ष उषा यादव, प्रमोद साहू, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अनुज यादव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष गिरधारी रजक, चंदन तांती, भरत यादव, हेमंत चौहान, सुरेश देवांगन, लक्ष्मी साहू, विशाल चौहान, वीरू वाल्मीकि, तामेश्वर प्रसाद यादव, वेद प्रकाश, हेमंत केवट, अनुसुइया, आशा यादव, सुमित्रा देवी, प्रमिला चौहान, ममता चौहान, पार्वती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने भारत की उन्नति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जयघोष लगाए। मंदिर परिसर “भारत माता की जय”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026