*सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बंदोरा में रक्तदान महादान शिविर का हुआ आयोजन*
*शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों ने लिया लाभ, रक्तवीरों का हुआ सम्मान*


जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोरा में 30 सितंबर को किया गया। ग्राम पंचायत बंदोरा के प्रांगण में आयोजित इस रक्तदान महादान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल मुख्य अतिथि रहे। आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बहुरानी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भाजपा नेत्री भी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सभापति व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी चंद्रा, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, रक्त महादानी प्रफुल्ल देशमुख, रंजीत अजगल्ले, प्रमोद गबेल, सरपंच नवधा -लालु राम वर्मा सहित अतिथिगण मंचासीन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा जब से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से वे निरंतर अंत्योदय के लिए कार्य किया है। फिर बात माताओं -बहनों को धुआं मुक्त जीवन के लिए उज्ज्वला गैस योजना की हो, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण की बात हो, धारा 370 हटाने की हो या फ़िर गरीबों के लिए पक्का मकान का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाने की हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में देश का मान सम्मान तथा गौरव सदा बढ़ाने का ही कार्य किया है।आज प्रधानमंत्री देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं हमें भी उस सपने को साकार बनाने उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है।
भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर चलाई जा रही सेवा संकल्प अभियान को लेकर कर जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जो बहुत अच्छी बात है। इस तरह के आयोजन आगामी 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे लोगों से निवेदन है कि अधिकाधिक लाभ लें और राष्ट्र सेवा का संकल्प लें। सभापति व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी चंद्रा ने सुंदर आयोजन के लिए ग्राम पंचायत बंदोरा को बधाई दी और इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को नेक कार्य के लिए बधाई दी। मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने अपने संबोधन में कहा इस समय पूरे देश में सेवि संकल्प अभियान के तहत् कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन को समर्पित है। इस मौके पर श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25साल के राजनीतिक कार्यकाल को देश की जनता तथा राष्ट्र को समर्पित बताते हुए बेदाग बताया तथा उससे प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र हित में कार्य करने की बात कही। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ हुआ। स्वागत भाषण देते हुए ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच नवधा -लालु वर्मा ने ग्राम पंचायत के लोगों से आह्वान किया कि आप सभी शिविर में पहुंचकर लाभ लें। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र बरेठ ने किया वहीं कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए सरपंच बंदोरा नवधा वर्मा ने किया। इस अवसर पर रक्तदान महादान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को इस गरिमामय मंच से हेलमेट व रक्तदान महादान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
*पत्रकार भूपेन्द्र लहरे ने किया रक्तदान*
इधर ग्राम पंचायत बंदोरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत् आयोजित रक्तदान महादान कार्यक्रम में पत्रकार भूपेन्द्र लहरे ने भी रक्तदान कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। पत्रकार भवन लहरे ने बताया कि रक्तदान करके हम किसी की जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से रक्तवीर भूपेन्द्र लहरे को रक्तदान प्रमाण पत्र और हेलमेट सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया ।





