Chhattisgarh

आपदा की घड़ी में सेवा का संकल्प, उत्कल समाज ने राहत कोष में दिए 21 हजार

मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा सहयोग राशि का चेक

जगदलपुर। बस्तर में आई बाढ़ आपदा के बीच राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए उत्कल समाज बस्तर संभाग ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। समाज के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राशि का चेक कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा।

समाज पदाधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्कल समाज ने सर्वसम्मति से राहत कार्यों में सहयोग करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में समाज की ओर से यह राशि मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में दी गई है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उत्कल समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष राजेश दास, सचिव सुमित महापात्र, उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, संगठन सचिव रमेश नंद, कार्यालयीन सचिव अच्युत सामंत, कार्यकारिणी सदस्य अतुल दास सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026