CG News: खाद्य विभाग में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।
22 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी
जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने शिकायत के आधार पर संयुक्त कार्यालय में अचानक कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई के दौरान नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा। इसके बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच भी हलचल देखने को मिली।
बंद कमरे में अधिकारी से पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम अधिकारी विद्यासागर गोपाल से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। टीम रिश्वत लेने से जुड़े मामले में अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले
कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी
फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। रिश्वत किस काम के एवज में ली जा रही थी और मामले में टीम को कौन-कौन से साक्ष्य मिले हैं, इसकी विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।





