CG Crime News: चाकू से वार कर युवक की हत्या, घटना के बाद एक आरोपी हिरासत में

बिलासपुर : न्यायधानी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ओम लहरे नाम के युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को फदहाखार-चांदमारी बाईपास के पास छोड़कर फरार हो गए।
*भक्ति भाव से विसर्जन के साथ सकरेली कला में गणेशोत्सव का हुआ समापन*
पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से खून के निशान और शव को घसीटे जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान
मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।





